बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड, तापमान 5 डिग्री पहुंचा, इन जिलों में पड़ेगी ‘कड़कड़ाती ठंड’

Published By: Rohit Verma | Published On:
Share:

मुरैना। पूरे मध्यप्रदेश में ठंड (weather forecast) अपना कहर बरपा रही है। मकर संक्रांति पर गुरुवार को सूर्य नारायण उत्तरायण हो चुके हैं। आसमान पूरी तरह साफ (weather update) है। प्रदेश का उत्तरी भाग बीते 4 दिन से शीतलहर की चपेट में है। वहीं प्रदेश के मुरैना जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। आज सुबह जिले का तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शहर के बाहरी इलाकों में धुंध छायी रही। जिसके कारण विजिबिलिटी 100 मीटर रही।, गुलाबी ठंड बरकरार

मौसम विभाग का कहना है कि एक प्रति चक्रवात बनने के कारण हवाओं का रुख भी बदलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी हवाओं का दखल बढ़ने से अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। दो दिन बाद धूप में तल्खी बढ़ने लगेगी। साथ ही रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से गुलाबी ठंड बरकरार रहेगी। ये जिला रहा सबसे ठंडा

गुरुवार को उमरिया सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 2.3 डिग्री दर्ज हुआ। ग्वालियर, उमरिया, नौगांव, दतिया, रतलाम, खजुराहो, जबलपुर, रीवा, बालाघाट, सिवनी और सतना में शीतलहर चली। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो कोई वेदर सिस्टम एक्टिव ना होने के कारण, मौसम ने नमी कम हो गई है. 17 जनवरी के बाद हवा का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Rohit Verma

Rohit Verma is an automobile expert and senior auto journalist with over 7 years of experience in the automotive industry. He specializes in car reviews, auto technology, industry trends, and vehicle launches. With deep hands-on knowledge and a strong understanding of the Indian automobile market, Rohit delivers accurate, practical, and reader-friendly automotive insights for Newshunt Live.

Recommended

Mamata Govt SHAKES: Supreme court orders 4-member panel for remaining arrears to employees by March 31, 2026